PATNA (APP) : आज तक न्यूज चैनल की इकाई बिहार तक अब गांव-गांव पहुंचने लगा है। अपनी खबरों और वीडियो से यह लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। अब तो इसके व्यूअर्स (Viewers) भी लगातार बढ़ रहे हैं और यह व्यूअर्स का बड़ा कुनबा बनता जा रहा। तीन मिलियन्स अधिक लोग इससे ज्यादा जुड़ गए हैं। यहां सबकुछ बता रहे हैं बिहार तक (Bihar Tak) के हेड वरीय पत्रकार इंद्रमोहन (Indra Mohan)। यह रिपोर्ट उनके Social Media Acount से ली गयी है और इसमें उनके निजी विचार हैं।

बिहार तक का परिवार 3 मिलियन यानी 30 लाख लोगों का हो गया है। ये नंबर नहीं, आप दर्शकों का भरोसा है। भरोसा आपकी उम्मीदों का, भरोसा आपकी आवाज का, भरोसा कि कोई तो है जो सिस्टम की आंख में आंख डालकर जनता का सवाल उठा रहा है।

3 मिलियन यानी 30 लाख स्थायी दर्शक एक दिन के नहीं हैं, जो बिहार तक देखना चाहते हैं। इतने दिनों में दोनों सरकारें रहीं, लेकिन हमने अपना अंदाज़ नहीं बदला। क्योंकि, हम आपकी आवाज दिखा रहे थे और दिखा रहे हैं।

बेरोजगारी के सवाल पर शो के लिए छात्रों के फोन आये। कहीं अन्याय हुआ तो लोगों ने उम्मीद से बिहार तक को अप्रोच किया। कोई मुंबई में फंसा तो फोन किया। हमने अपनी क्षमतानुसार उसे प्रमुखता से चलाया और उसका असर हुआ।

ये बिहार तक की टीम के लिए मुकाम पर पहुँचना नहीं है। मुकाम की तरफ सकारात्मक चलने की कोशिश का नतीजा है। और ये नंबर और आंकड़े हौसला देते है आपकी आवाज को और भी शिद्दत से उठाने का। समझदार दर्शक जानते हैं कि सवाल उठाने का काम चुनौती का काम है, लेकिन वो ये भी जानते हैं कि यही हमारा काम है। इतना ही नहीं, हमलोगों ने मर्यादा का ख्याल रखते हुए बिहार के दर्शकों की आवाज को बुलंदी से उठाने के लिए डटे रहे, डटे हैं और डटे रहेंगे। जय बिहार!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here