DELHI (MR) : भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला के समापन समारोह में रजत पदक के साथ बिहार छा गया। भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 में बिहार पैविलियन को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। International Trade Fair के समापन अवसर पर प्रगति मैदान स्थित ITPO लाउंज में पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसमें ITPO के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप सिंह खरोला, एक्जीक्यूटिव  डायरेक्टर वीभू नायर व विभिन्न राज्यों के आधिकारी शामिल हुए। 

समारोह में ओवरऑल बेस्ट पैवेलियन का रजत पदक बिहार को प्रदान किया गया। पदक प्रदीप सिंह खरोला ने प्रदान किया। बिहार पैवेलियन की ओर से बिहार के हैंडलूम, रेशम और UMSAS के निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय ने पदक ग्रहण किया। 

अपने संबोधन में प्रदीप सिंह खरोला ने कहा कि IIIF भारत का वास्तविक गौरव है। लोग इस इवेंट का इंतजार करते हैं। हमारी विरासत और हमारे शिल्पी ही भारत की असली ताकत हैं। इस वर्ष हमारी थीम लोकल टू ग्लोबल थी, जिसमें देश के कोने-कोने के उत्पाद बनाने वालों ने भाग लिया। मेले से उनको एक वैश्विक पटल मिला है।

बिहार पवेलियन से पदक लेने वाले निदेशक हैंडलूम, रेशम और UMSAS विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि यह रजत पदक बिहार के लोकल (क्षेत्रीय) स्तर पर व्यवसाय करने और पवेलियन में स्टॉल लगाने वालों का सम्मान है। इस वर्ष हमने मेले के थीम के अनुसार ही पहली बार 50 लोगों को स्टॉल उपलब्ध कराया था, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने उत्पादों को प्रदर्शित और विक्रय कर सके। 

बिहार पैवेलियन  को पदक मिलने से प्रफुल्लित, पैवेलियन डायरेक्टर गोपी ने कहा कि यह पदक थीम के अनुरूप काम करने का प्रतिफल है। हमने फेसिया से लेकर पैवेलियन के भीतर, हर जगह थीम को ध्यान में रख कर काम किया। उन्होंने बताया की इस वर्ष मेले में बिहार पवेलियन का कुल राजस्व एक करोड़ से ज्यादा हुआ है।

Previous articleसियासी गलियारे से – 20 : दो वर्षों में दो स्पीकर से सामना, सुनिए और क्या कहते हैं MLA मो. कामरान
Next articleपुस्तक चर्चा अप्प दीपो भव : जीतने के लिए चलना होगा, चलने से पहले जलना होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here