मच्छरों से बचना है तो इन घरेलू उपायों को अपनाएं… कमाल की हैं ये चीजें…

पटना/रांची। पूरे देश में मानसून सक्रिय है। झारखंड में पिछले दो सप्ताह से सक्रियता दिखा रही है। बिहार में भी 16 जून को मानसून ने एंट्री कर ली। बरसात के इस मौसम में मच्छर भी एक्टिव है। मच्छरों से बचने को सबसे बेहतर उपाय में मच्छरदानी है। लेकिन लोग हर समय तो मच्छरदानी लगाकर बैठेंगे नहीं। यह भी कड़वा सच है कि मच्छरों के काटने से बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ता है। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जीका वायरस जैसी जानलेवा बीमारियां डराने लगती है। ऐसे में मच्छरजनित बीमारियों से बचने के लिए कई घरेलू उपाय हैं।

जानते हैं इन घेरलू उपायों को

नीम को जानें
नीम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन आपको जानकर खुशी मिलेगी कि नीम मच्छरों से दूर रहने में भी काम आता है। इसके लिए बस इतना करें। नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिला लें और इसे शरीर पर लगा लें। फिर तो लगभग 8 घंटे तक मच्छर आपके पास तक नहीं फटकेगा।

जानें लहसुन को
लहसुन भी मच्छर को भगाने में काफी कारगर है। दरअसल, लहसुन की बदबू मच्छरों का बिल्कुल पसंद नहीं होती है। इसके लिए क्या करेंं। लहसुन को पहले पीस लें, फिर पानी में उबाल कर कमरे में छिड़क दें। थोड़ी ही देर में मच्छर गायब हो जाएंगे।

जानें कपूर को
मच्छरों को भगाने के लिए आजकल कमरे में कॉइल जलाना फैशन हो गया है। लेकिन घरेलू उपायों में कॉइल की जगह कपूर जलाना बेहतर होगा। कमरे में कपूर जलाकर कमरे की खिड़की और गेट को 15-20 मिनट के लिए बंद कर दें। इसके बाद कमरे में इन करेंगे तो मच्छर ढूंढे नहीं मिलेंगे।

जानें तुलसी को
घरेलू उपायों में तुलसी के पौधे भी काम की चीज है। इसके लिए आप अपनी खिड़की पर तुलसी का पौधा रखें। इससे मच्छर कमरे से दूर ही रहेंगे। तुलसी से मच्छर तो भागता ही है, दोबारा लौटता नहीं है। वैसे नींबू और गेंदे के पौधे भी मच्छरों को भगाने में काम आते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *