PATNA (MR) : बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ गया। अब बिहार को 75% आरक्षण का लाभ मिलेगा। मिल रही जानकारी के अनुसार, बिहार में एससी-एसटी ईबीसी और ओबीसी आरक्षण पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने अपनी मंजूरी दे दी है।

एससी-एसटी, ईबीसी और ओबीसी रिजर्वेशन बिल-2023 पर मुहर लग गई है। राज्यपाल ने दिल्ली से आते ही सबसे पहले आरक्षण बिल को अपनी मंजूरी दी है।

मिल रही जानकारी के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग आज देर शाम तक इसे लेकर गजट प्रकाशन करेगा। बता दें कि शीतकालीन सत्र में ही नए आरक्षण बिल को पास कराया गया है। जातीय सर्वे आने के बाद नीतीश सरकार ने आरक्षण का दायरा बढ़ाते हुए 75% किया था।

बता दें कैबिनेट से पास बिल में आरक्षण की 50% की सीमा को बढ़ाकर 65% कर दिया गया है। साथ ही आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10% आरक्षण मिलता रहेगा। वहीं अब 25% सीटें सामान्य वर्ग के लिए होंगी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here