Durga Puja 2021 Madhya Pradesh : बोल पड़ेंगी माँ… देखें दुर्गा माता की जीवंत तस्वीरें बरहठा की…

MADHYA PRADESH (SMR) : माँ अब बोल पड़ेंगी। लगता है कुछ पूछ बैठेंगी। देखने वालों की नजरें माँ पर से हटती ही नहीं हैं। वे घंटों टुकुर-टुकुर देखते रह जाते हैं। मानों कलाकारों ने माँ दुर्गा की प्रतिमा में जान डाल दी है। 

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बरहठा में प्रतिष्ठापित माँ जगदंबा की यह प्रतिमा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सच में कलाकारों ने उत्कृष्ट कला पेश की है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है- ‘ग्राम बरहठा में विराजमान माँ दुर्गा की प्रतिमा को बनाने वाले को नमन। देखिए कैसे मां जगदंबा की मुस्कान कितनी खूबसूरत है, जय माता दी’। 

एक ने लिखा है- ‘दुनिया भर में  कलाकार बहुत देखे, लेकिन  इस जैसा नहीं देखा, माता रानी की मूर्ति  में अपनी कला के द्वारा माता रानी की प्रतिमा में जान डाल दी। आप इन्हें जरूर  देखें।  सभी फोटोज़ फेसबुक से लिए गए हैं।

आप भी करें माँ का दर्शन

सभी तस्वीरें साभार फेसबुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *