Sam Harrison Vs Nathan Bennett : क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है, एक ओवर में जड़ दिए आठ छक्के; बन गए 50 रन, जानिए पूरा रिकॉर्ड

CENTRAL DESK (MR) : क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। ऐसा ही रोचक-रोमांचक वाकया हुआ ऑस्ट्रेलिया में। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सैम हैरिसन ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने बॉलर नाथन बनेट की गेंद की धज्जी उड़ा कर रख दी। सैम हैरिसन ने एक ओवर में एक, दो, तीन, चार पांच नहीं; न ही छह, बल्कि पूरे आठ छक्के लगाए। उस एक ओवर में ही 50 रन बन गए। यह अनोखा रिकॉर्ड 39वें ओवर में हुआ।

दरअसल, सोरेंटो डनक्रेग सीनियर क्लब और किंग्सले-वुडवाले सीनियर क्लब के बीच कल 20 अक्टूबर को मैच खेला गया। सोरेंटो डनक्रेग सीनियर क्लब की ओर से खेलते हुए सैम हैरिसन ने एक ओवर में 8 छक्के जड़े। उन्होंने सोरेंटो डनक्रेग के बॉलर नाथन बेनेट की ओवर में यह उपलब्धि अपने नाम की। नाथन ने अपने उस ओवर में दो नो बॉल भी फेंकी। इसकी वजह से यह ओवर 8 गेंदों का हो गया और सभी 8 गेंदों पर हैरिसन ने छक्के मारे। इस तरह, मैच के 39वें ओवर में कुल 50 रन बन गए।

इसके साथ ही नाथन बेनेट एक आवेर में 50 रन देने वाले गेंदबाज भी बन गए। नाथन बेनेट ने क्रिकेट इतिहास में अब तक के सबसे खराब ओवरों में से एक फेंका है। उन्होंने दो एकस्ट्रा गेंद फेंककर खुदके पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली। इसके पहले भारत के युवराज सिंह समेत कई खिलाड़ियों ने एक ओवर में छह छक्के लगाए हैं, लेकिन आठ छक्के पहली बार लगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *