मुंगेर के हवेली खड़गपुर में फैशन की नयी पहचान Shagun Trends, हर डिजाइन में आत्मविश्वास और परंपरा का खूबसूरत संगम

Mukhiyajee Business Desk / Uma Shankar Keshri

छोटे शहरों में फैशन का दायरा अब तेजी से बदल रहा है। महिलाएं अब सिर्फ कपड़े नहीं, बल्कि अपनी पहचान, आत्मविश्वास और स्टाइल को पहनना चाहती हैं। इसी बदलती सोच के बीच मुंगेर के हवेली खड़गपुर में एक नाम तेजी से उभरकर सामने आया है- Shagun Trends (Kurti & Boutique)। यह फर्म आज स्थानीय फैशन जगत में एक भरोसेमंद और पसंदीदा ठिकाना बनता जा रहा है। फर्म की निदेशक अनीता ठाकुर ने खास बातचीत में बताया कि Shagun Trends की सबसे बड़ी खासियत है यहां का विविध और ट्रेंडिंग कलेक्शन। चाहे रोजमर्रा के लिए आरामदायक कुर्तियां हों, त्योहारों के लिए एथनिक ड्रेस या फिर शादी-ब्याह के लिए खास डिजाइनर आउटफिट; हर जरूरत के लिए यहां कुछ अलग और आकर्षक मिलता है।

कीमत ऐसी कि आमलोग भी ले सकें : उन्होंने बताया कि बुटीक में मौजूद हर ड्रेस को इस तरह चुना जाता है कि वह पहनने वाली महिलाओं-लड़कियों की पर्सनैलिटी को उभारे और उसे भीड़ से अलग बनाए। कपड़ों के रंग, फैब्रिक और डिजाइन में आधुनिकता के साथ-साथ भारतीय परंपरा की झलक साफ दिखाई देती है। उन्होंने यह भी बताया कि Shagun Trends सिर्फ एक दुकान नहीं है, बल्कि हवेली खड़गपुर जैसे कस्बाई बाजार में लोकल फैशन को नयी दिशा देने का प्रयास भी है। यहां के कलेक्शन में बड़े शहरों की झलक मिलती है, लेकिन कीमतें ऐसी रखी गयी हैं कि आम लोग भी आसानी से इसे अपना सकें।

ग्राहकों का भरोसा ही असली पहचान : निदेशक अनीता ठाकुर ने बताया कि किसी भी बुटीक की सफलता का सबसे बड़ा आधार होता है ग्राहकों का भरोसा। Shagun Trends ने कम समय में ही अपने व्यवहार, क्वालिटी और डिजाइन के दम पर यह भरोसा जीत लिया है। यहां आने वाली महिलाएं न सिर्फ खरीदारी करती हैं, बल्कि एक पर्सनलाइज्ड अनुभव भी महसूस करती हैं। इस बुटीक के पीछे एक महिला की मेहनत और सोच है, जो यह साबित करती है कि अगर इरादा मजबूत हो, तो छोटे शहरों से भी बड़े सपनों को आकार दिया जा सकता है। Shagun Trends न सिर्फ फैशन को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन रहा है।

क्यों बन रहा है यह पहली पसंद : बहरहाल, बड़ा सवाल है कि हवेली खड़गपुर में Shagun Trends क्यों बन रहा है पहली पसंद? जब आप दुकान में खरीदारी करने जाएंगे तो खुद ही इस सवाल के जवाब मिल जाएगा। इसके पीछे ट्रेंडिंग और यूनिक डिजाइन, किफायती दाम में बेहतर क्वालिटी, हर उम्र और हर मौके के लिए विकल्प के साथ ही कस्टमर-फ्रेंडली सर्विस और लोकल में ग्लोबल फैशन का अनुभव आदि प्रमुख कारण हैं। ऐसे में शहर के थाना मोड़ के निकट तथा बैंक ऑफ इंडिया के नीचे अवस्थित Shagun Trends बुटीक आज के दौर में यह साबित कर रहा है कि छोटे शहरों में भी स्टाइल, क्वालिटी और क्रिएटिविटी की कोई कमी नहीं है। अगर आप अपने लुक को नया अंदाज देना चाहती हैं, तो यह जगह आपके लिए सिर्फ एक शॉप नहीं, बल्कि एक फैशन डेस्टिनेशन बन सकती है।

इसे भी क्लिक करें… सोशल मीडिया पर 25000+ लोगों तक पहुंच, विज्ञापन के लिए 9507777555 पर व्हाट्सअप (Only) करें… 👇