Mukhiyajee Reporter | Patna
बिहार सरकार ने सोमवार देर रात प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए दर्जन भर से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी। सामान्य प्रशासन विभाग की इस सूची में पटना के कमिश्नर से लेकर गृह विभाग के प्रधान सचिव और 5 जिलों के जिलाधिकारी तक बदल दिए गए हैं। जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी…
राजेश कुमार बने पटना के नए कमिश्नर : 2001 बैच के IAS राजेश कुमार अब तक लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव थे। अब उन्हें पटना प्रमंडल का नया आयुक्त बनाया गया है। उनकी जगह अब तक पटना के कमिश्नर रहे मयंक वरवड़े को निगरानी विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
पंकज कुमार को गृह विभाग की जिम्मेदारी : 1997 बैच के अधिकारी पंकज कुमार अब तक ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव थे। अब वे गृह विभाग के नए प्रधान सचिव होंगे। इस बदलाव के बाद कुंदन कुमार गृह विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो गए हैं।
5 जिलों के बदले गए DM :
भोजपुर (आरा): मनेश कुमार मीणा नए DM बने
सीतामढ़ी: तनय सुल्तानिया नए DM बने
बेगूसराय: रिची पाण्डेय नई DM बनीं
सिवान: विजय प्रकाश मीणा नए DM बने
कैमूर: कुमार अनुराग नए DM बने
अन्य बड़े बदलाव, एक नजर में
वित्त विभाग : विनय कुमार (1999 बैच) नगर विकास से हटकर वित्त विभाग के नए प्रधान सचिव बने।
मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग : संजय कुमार सिंह (2007 बैच) वित्त विभाग से हटकर नए सचिव बने; नवीन कुमार इस विभाग के प्रभारी सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हुए।
शिक्षा विभाग : राजीव रौशन (2010 बैच) उच्च शिक्षा से हटकर शिक्षा विभाग के नए सचिव बने; विनोद सिंह गुंजियाल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हुए।
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग : बी. कार्तिकेय धनजी (2008 बैच) लघु जल संसाधन से हटकर इस विभाग के नए सचिव बने।
जल संसाधन/लघु जल संसाधन विभाग : चंद्रशेखर सिंह (2010 बैच) जल संसाधन विभाग के सचिव बने रहेंगे, साथ ही लघु जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
ग्रामीण विकास विभाग : एच.आर. श्रीनिवास (1996 बैच) समाज कल्याण से हटकर अपर मुख्य सचिव बनाए गए।
बिपार्ड : अरविंद कुमार चौधरी (1995 बैच) को महानिदेशक, बिपार्ड का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया।
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद : नवदीप शुक्ला (2013 बैच) युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव पद पर बने रहते हुए अब परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।








