Date of Birth है 12 तारीख जिनका, जानें उनका भविष्य, कैसा रहेगा वर्ष, कौन हैं ईष्टदेव, क्या है शुभ रंग

DELHI (MR) : ज्योतिष शास्त्र में राशिफल जानने के अलग-अलग तरीके हैं। पटना निवासी आचार्य अशोक कुमार के अनुसार, सूर्य-चंद्र के अलावा मूलांक और टैरो कार्ड के अनुसार भी भविष्य वांचा जाता है। हस्तरेखा से भी भविष्य पढ़े जाने का प्रचलन है। लेकिन, यहां पर मूलांक के आधार पर राशिफल दिया जा रहा है। यह राशिफल ज्योतिष के मत के आधार पर है और इसका ‘मुखियाजी डॉट कॉम’ से कोई लेना-देना नहीं है, वह केवल इसे प्रकाशित कर रहा है।

जानिए किस प्रकृति के हैं : 12 तारीख को जिनका जन्मदिन है, सबसे पहले उन्हें ‘मुखियाजी’ की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई। 12 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे जातक दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। इनकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। ये सामाजिक सरोकार से जुड़े रहते हैं। ये हमेशा परफेक्शन की तलाश में रहते हैं। इसी वजह से ये अव्यवस्थाओं के कारण अक्सर तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी तानाशाह भी बन जाते हैं।

जातक के लिए शुभ अंक और शुभ रंग : 12 तारीख वाले का मूलांक 3 आता है। इन जातकों के लिए शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30 तथा शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9 है। वहीं इनके लिए शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052 हैं। ऐसे जातकों के लिए इष्टदेव के रूप में देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु की पूजा करना लाभकारी होगा। इनके लिए शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी अत्यधिक लाभकारी है।

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल : घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष उनके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।