Bihar Panchayat Chunav Result : औरंगाबाद की 23 पंचायतों में से सिर्फ दो मुखिया की बची कुर्सी, बाकी में नए चेहरों को मिली जिम्मेवारी

AURANGABAD (MR) : Bihar Panchayat Chunav Result : बिहार पंचायत चुनाव में इस बार व्यापक पैमाने पर बदलाव का मूड दिख रहा है. किसी प्रखंड में एक तो किसी में दो या तीन मुखिया की कुर्सी बच रही है. बाकी सभी पुराने मुखिया का पत्ता साफ हो रहा है. वोटर नए चेहरों को बड़ी जिम्मेवारी सौंप रही है. ऐसा ही देखने को मिला औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड में. यहां चौथे चरण में हुए चुनाव में कुल 23 पंचायतों में से सिफ दो पंचायतों पर पुराने मुखिया अपनी कुर्सी बचा सके. बाकी की 21 पंचायतों में नए चेहरों को यह जिम्मेवारी मिली.

चुनाव परिणाम पर एक नजर

  • पौथु पंचायत : डिंपल कुमारी 3090 मत लाकर विजयी हुईं, पूर्व मुखिया मंजू देवी 499 वोट से हार गईं।
  • ईटार पंचायत : विमला देवी ने 1268 वोट लाकर पूर्व मुखिया सीता देवी को 184 वोटों से हराया। सीता देवी को 1084 मत मिले।
  • लट्टा पंचायत : अकंचन कुमारी ने 1982 मत लाकर शाेभा देवी को 27 वोटों से हराया। शोभा को 1955 मत मिले।
  • बौर पंचायत : विनय प्रसाद उर्फ मिट्‌ठू जीते। विनय को 2072 तो नीरज कुमार उर्फ मंटू सिंह को 1748 मत मिले। जीत का अंतर 324 रहा।
  • भेटनिया पंचायत : धर्मशीला देवी 1924 मत लाकर विजय हुईं। बिगनी देवी को 1709 मत मिले। वह 215 मत से हार गईं।
  • पोगर पंचायत : शंकर दयाल यादव ने 2159 मत लाकर पंकज कुमार सिंह को 1229 मतों के बड़े अंतर से हराया।
  • कजपा पंचायत : ममता कुमारी को 1677 मत मिले। गायत्री मिश्रा 1539 मत लाने के बावजूद 138 मत से हार गईं।
  • कोटवारा पंचायत : बिंदेश्वर कुमार सिंह ने बसंती देवी को हराया. बिंदेश्वर को 2660 तो बसंती को 2012 मत मिले। जीत का अंतर 648 रहा।
  • भदवा पंचायत : प्रमिला देवी ने 930 मत लाकर अरूण प्रसाद को 35 मतों से हराया. अरुण को 895 वोट आए।
  • भदुकीकला पंचायत : कलावती देवी ने 1023 मत लाकर गायत्री देवी को 236 वोटों से हराया। गायत्री को 787 मत मिले।
  • ढोसिला पंचायत : गुड़िया देवी ने 2172 मत लाकर कांति देवी को 179 वोटों से पटकनी दी। कांति देवी को 1993 मत मिले।
  • चरकावां पंचायत : मो. सेराज अंसारी 1856 मत लाकर जीते। मंटूस कुमार को 1554 मत मिले। 302 मत से हारे।
  • केराप पंचायत : कलावती देवी 1428 मत लाकर विजय हुईं। तारा देवी को 1195 मत मिले. 233 मत से हारीं।
  • सिहुली पंचायत : मो. यूसुफ अली ने 1130 मत लाकर इंद्रजीत यादव को 371 वोटों से हराया। इंद्रजीत को महज 759 मत मिले।
  • चोबडा पंचायत : संजय कुमार 1555 मत लाकर विजय हुए। रामकिशोर कुमार भारती को 1357 मत मिले। 198 मत से हारे।
  • गोरडीहा पंचायत : से विजय कुमार सिंह 1801 मत लाकर विजय हुए। अकबर शहजादा शाही को 1606 मत मिले। 195 मत से हारे।
  • लोहरा पंचायत : तरन्नुम शेहर 1446 मत लाकर विजय हुईं। अशिया खातून को 1201 मत मिले। 245 मत से हारीं।
  • चेंव पंचायत : नुसरत जहां 1752 मत लाकर विजय हुईं। प्रभा देवी 1388 मत लाने के बाद भी 364 मत से हार गईं।
  • बलार पंचायत : अरुण कुमार 1950 मत लाकर विजय हुए। रामरूप भुईयां 1063 मत लाने के बाद भी 887 मत से हार गए।
  • दुग्गूल पंचायत : नरेंद्र मिश्रा 1494 मत लाकर विजय हुए। मो. शमीम उसमानी 1113 मत लाने के बाद भी 381 मत से हारे।
  • अरथुआ पंचायत : बिदाई देवी 822 मत लाकर विजय हुईं। सबीहा प्रवीन 702 मत लाने के बाद भी 120 मत से हार गईं।
  • बघौरा पंचायत : गुड़िया देवी ने 1930 मत लाकर मंजू देवी को 922 वोटों से हराया। मंजू को 1008 मत मिले।
  • बलीगांव पंचायत : सरिता देवी 1448 मत लाकर दूसरी बार जीतीं, वहीं रामनाथ पासवान 1407 मत लाने के बावजूद 41 मत से हारे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *