PATNA (MR) : शांति व अहिंसा के पुजारी भगवान गौतम बुद्ध का आज जन्म दिन है। वैशाखी पूर्णिमा के दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था. उनका जन्म ईसा से 563 साल पहले लुम्बिनी वन में हुआ था। उस समय कपिलवस्तु की महारानी महामाया देवी अपने नैहर देवदह जा रही थीं। बुद्ध पूर्णिमा पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे व देश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बुधवार को अपराह्न बाद 1 अणे मार्ग स्थित बोधिवृक्ष की पूजा-अर्चना की। उन पलों को आप भी फोटो में देख सकते हैं। इसके पहले उन्होंने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हमें प्रेम, सद्भाव, त्याग एवं अहिंसा का पाठ पढ़ाता है। सभी लोग घर में ही पूजा-अर्चना करें। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु निर्धारित प्रोटोकाॅल का पालन करें।

तस्वीरों में देखें बोधिवृक्ष की पूजा करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here