हवेली खड़गपुर का मुस्कान टेलिकॉम हो गया 20 साल का, नौशाद भाई बोले- विजया दशमी हमारे लिए शुभ दिन

Mukhiyajee Business Desk | Patna

मोबाइल खरीदना हो, रिपेयरिंग करानी हो या अपने फोन के लिए कोई नयी एक्सेसरी चाहिए, हवेली खड़गपुर के अम्बेडकर चौक स्थित मुस्कान टेलिकॉम आज इलाके के लोगों की पहली पसंद बन चुका है। मोबाइल फोन और एक्सेसरीज की यह बड़ी दुकान अपने सफर के 20 साल पूरे कर चुकी है। वर्ष 2006 में दशहरा के मौके पर विजयादशमी के दिन शुरू हुई यह दुकान आज भरोसे और विश्वसनीयता का दूसरा नाम बन गयी है। यहां हर ब्रांड के मोबाइल उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहकों को अलग-अलग दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। दुकान के संचालक नौशाद भाई बताते हैं कि मुस्कान टेलिकॉम ने इन 20 वर्षों में क्षेत्र के लोगों के बीच अपनी अच्छी पहचान बनायी है। आज हवेली खड़गपुर ही नहीं, बल्कि टेटिया बंबर, तारापुर, लक्ष्मीपुर और बरियारपुर तक से ग्राहक उनकी दुकान पर पहुंचते हैं। इतने बड़े क्षेत्र से ग्राहकों का आना इस बात का प्रमाण है कि लोगों का भरोसा दुकान के साथ लगातार बना हुआ है। खास बात कि मुस्कान टेलिकॉम का एक ब्रांच थाना रोड स्थित शाही मस्जिद के सामने है और वहां आपको टीवी, फ्रिज, एसी, पलंग, टेबल-कुर्सी सहित शादी-विवाह से जुड़े इस तरह के सारे सेट मिलेंगे।

अपनी दुकान पर नौशाद भाई।

वे बताते हैं कि इस सफलता के पीछे ग्राहकों का विश्वास और लगातार की गयी मेहनत है। दरअसल, इन दो दशकों में उन्होंने काफी संघर्ष भी किया। खासकर कोरोना काल में दुकान चलाना बेहद मुश्किल हो गया था, लेकिन वह दौर भी बीत गया। समय के साथ बाजार का स्वरूप भी बदला। सोशल मीडिया के बढ़ते दौर में अब हर घर ही नहीं, बल्कि हर हाथ में मोबाइल की जरूरत बन गयी है। इसी बदलाव को देखते हुए उन्होंने अपनी दुकान को ग्राहकों की मांग के अनुसार तैयार रखा है। उन्होंने यह भी बताया कि आजकल मैक्सिमम फीचर वाले मोबाइल की डिमांड काफी बढ़ गयी है और मुस्कान टेलीकॉम में इस तरह की पसंद के मुताबिक विकल्प उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी चुनौती ऑनलाइन मार्केटिंग से सामने आयी। ऑनलाइन और दुकान के दामों में काफी अंतर था, जिसके कारण ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी की ओर आकर्षित होने लगे थे। इस चुनौती से निपटने के लिए देश स्तर पर रिटेलर्स की टीम ने काम किया।

मुखियाजी डॉट कॉम से बात करते हुए नौशाद भाई ने बताया कि उन्होंने देश स्तर पर काम करने वाले संगठन ऑल इंडिया मोबाइल एसोसिएशन की सदस्यता ली। इस संगठन ने आंदोलन चलाया, जिसके बाद मोबाइल कंपनियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों जगहों के रेट एक किये। अब जिस रेट पर ऑनलाइन कंपनियों को फोन मिलता है, उसी रेट पर डीलर को भी मिलने लगा है। इससे होलसेलर से लेकर रिटेलर तक को बड़ी राहत मिली है। उनका मानना है कि ऑनलाइन खरीदारी में ग्राहक को फोन तो मिल जाता है, लेकिन दुकान पर मिलने वाली सीधी सलाह, फोन को हाथ में लेकर देखने की सुविधा और बिक्री के बाद भरोसेमंद सेवा की जगह कोई नहीं ले सकता। यही वजह है कि आज भी बड़ी संख्या में लोग अपने पसंदीदा मोबाइल के लिए उनकी दुकान पर पहुंचते हैं। अच्छी बिक्री के कारण मुस्कान टेलीकॉम को कई बड़ी कंपनियों ने अवार्ड देकर सम्मानित भी किया है, जो दुकान की साख और ग्राहकों के भरोसे का प्रमाण है।

बता दें कि दुकानदारी के पहले नौशाद भाई ने कोलकाता सहित कई शहरों में प्राइवेट नौकरी की। कोलकाता में रहते हुए उन्होंने मोबाइल रिपेयरिंग और उसके रखरखाव की बाकायदा ट्रेनिंग भी ली। इसी अनुभव और तकनीकी समझ का फायदा आज उनके ग्राहकों को मिलता है, क्योंकि उन्हें मोबाइल की खूबियों के साथ-साथ उसकी तकनीकी बारीकियों की भी अच्छी जानकारी है। ऐसे में ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही फोन चुन पाते हैं। बहरहाल, अब नौशाद भाई दुकानदारी के साथ-साथ सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वे सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वर्तमान में वे वार्ड आयुक्त प्रतिनिधि भी हैं और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। 20 वर्षों के इस सफर को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी उनकी दुकान के प्रति सकारात्मक राय है। पिछले साल भागलपुर में उन्होंने बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया था और उनकी दिली ख्वाहिश है कि इसी तरह का बड़ा इवेंट अपने पैतृक शहर हवेली खड़गपुर में भी कराएं। और अंत में वे जोर देकर कहते हैं कि आगे भी ग्राहकों की जरूरत और भरोसे को सबसे ऊपर रखकर वे इसी तरह सेवा देते रहेंगे। ऐसे यदि आप भी नया मोबाइल या एक्सेसरीज लेने की सोच रहे हैं, तो हवेली खड़गपुर के अम्बेडकर चौक स्थित मुस्कान टेलीकॉम एक भरोसेमंद विकल्प है।