PATNA (MR) : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर बिहार में कम नहीं हो रहे हैं अपराध। बिहार के गया जिले में आज हो रही मतगणना के ठीक पहले अपराधियों ने पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी तनुजा भारती के पति की ईंट-पत्थर से कूंच कर हत्या कर दी। आज शुक्रवार को आठवें चरण की मतगणना हो रही है। अपराधियों ने इसके ठीक पहले उसके पति को मार डाला। घटना को लेकर इलाके में सनसनी मच गई है। मृतक के शरीर पर चाकू गोदने के निशान भी हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

बताया जाता है कि गया में आज शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी मच गई है। पंसस प्रत्याशी तनुजा भारती के पति साहिल कुमार प्रीत का शव सड़क किनारे मिला। इसे देख लोगों के होश उड़ गए। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। घटना के बाद उसकी पत्नी तनुजा भारती का बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, साहिल गुरुवार की शाम में घर से बाइक से निकला था। रात भर घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजन चिंतित हो गए. सगे-संबंधियों से फोन पर संपर्क किया, लेकिन उसका पता नहीं चला।

घरवालों की टेंशन तब बढ़ गई, जब देर रात के बाद साहिल का मोबाइल भी बंद हो गया। मोबाइल बंद होने के बाद अनहोनी की आशंका से लोग सहम गए। आज सुबह मतगणना शुरू होने वाली थी। पत्नी तनुजा भारती ने पंसस पद के लिए चुनाव लड़ा था. 24 नवंबर को मतदान हुआ था। उसकी भी आज मतगणना थी। इसके लिए भी उन्हें खोजा जा रहा था। लेकिन आज जो सूचना आई, सबों के होश उड़ा दिए। आज सुबह साहिल का शव सड़क किनारे मिला।

शव मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। परिजनों ने शव को इमामगंज मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क को जाम कर दिया। वह हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। परिजनों की मानें तो घटना के पीछे चुनावी रंजिश में ही साहिल की जान गई है। पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम खत्म कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here