Bihar Panchayat Chunav 2021 NALANDA : नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में बिहार पंचायत चुनाव की पहली वोटिंग 29 सितंबर से

PATNA (MR) : Bihar Panchayat Chunav 2021 NALANDA : बिहार में पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Chunav 2021) की डुगडुगी बज गयी है। 11 चरणों में मतदान कराए जाएंगे। वोटिंग 24 सितंबर से 12 दिसंबर के बीच होगी। लेकिन पटना की तरह नालंदा में भी पहले चरण में चुनाव नहीं होगा। 

नालंदा में पंचायत चुनाव की पहली वोटिंग 29 सितंबर, जबकि अंतिम वोटिंग 12 दिसंबर को होगी. हर चरण की वोटिंग के 72 घंटे के अंदर काउंटिंग कराकर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. 

अधिसूचना के अनुसार, नालंदा में बिहार पंचायत की पहली वोटिंग दूसरे चरण में 29 सितंबर को होगी। 29 सितंबर को थरथरी और गिरियक, तीसरे चरण 8 अक्टूबर को सिलाव और नगरनौसा, चौथे चरण 20 अक्टूबर को इस्‍लामपुर और राजगीर, पांचवें चरण 24 अक्टूबर को वेन और एंकगरसराय, छठे चरण 3 नवंबर को परवलपुर और बिहारशरीफ, सातवें चरण 15 नवंबर को चंडी और नूरसराय, आठवें चरण 24 नवंबर को सरमेरा और हरनौत, नौवें चरण 29 नवंबर को बिंद और हिलसा, 10 वें चरण 8 दिसंबर को रहुई और कतरीसराय तथा 11 वें यानी अंतिम चरण में अस्‍थावां और करायपरसुराय में वोट डाले जाएंगे। 

बता दें कि बिहार में कुल छह पदों के लिए चुनाव होना है। लगभग ढाई लाख पदों के लिए वोटिंग होगी इसके तहत त्रिस्तरीय पंचायतों में चार पद वार्ड सदस्य, मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला परिषद सदस्य पद शामिल है। वहीं, ग्राम कचहरियों में पंच और सरपंच पद का चुनाव होना है। आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों की वोटिंग ईवीएम और ग्राम कचहरियों की वोटिंग बैलेट पेपर से कराने की तैयारी की है।

ये हैं 11 चरण वोटिंग के

  1. 24 सितंबर 
  2. 29 सितंबर 
  3. 08 अक्टूबर 
  4. 20 अक्टूबर 
  5. 24 अक्टूबर 
  6. 03 नवंबर 
  7. 15 नवंबर 
  8. 24 नवंबर 
  9. 29 नवंबर  
  10. 08 दिसंबर 
  11. 12 दिसंबर 

यह है नालंदा का वोटिंग शेड्यूल 

  • 24 सितंबर : XXXX 
  • 29 सितंबर : थरथरी और गिरियक
  • 08 अक्टूबर :  सिलाव और नगरनौसा 
  • 20 अक्टूबर :  इस्लामपुर और राजगीर
  • 24 अक्टूबर : वेन और एंकगरसराय
  • 03 नवंबर :  परवलपुर और बिहारशरीफ
  • 15 नवंबर :  चंडी और नूरसराय 
  • 24 नवंबर :  सरमेरा और हरनौत
  • 29 नवंबर  : बिंद और हिलसा 
  • 08 दिसंबर : रहुई और कतरीसराय
  • 12 दिसंबर : अस्‍थावां और करायपरसुराय

इन पदों के लिए होंगे चुनाव

  • मुखिया : 8072
  • सरपंच : 8072
  • वार्ड सदस्य : 113307
  • पंच : 113307
  • पंचायत समिति सदस्य : 11104
  • जिला परिषद सदस्य : 1160

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *