PATNA (MR TEAM) : शुभम करोति कल्याणम, आरोग्यम धन संपदा, शत्रु-बुद्धि विनाशाय:, दीप:ज्योति नमोस्तुते… के साथ ही रोशनी का त्योहार दीपावली को सियासी गलियारे में भी उल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। देश के मुखिया से लेकर गांव के पंच-सरपंच तक ने दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा की।
प्रधानमंत्री से लेकर पंचायत समिति सदस्य तक ने दिवाली पर दीये जलाये। लक्ष्मी-गणेश की पूजा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैनिकों के साथ दिवाली मनायी। उन्हें प्रोत्साहित करते हुए उनके बीच मिठाई बांटी। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीये जलाकर देश व राज्य के लोगों की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। उन्होंने अपने पटना स्थित आवास पर लोगों के संग खुशहाली बांटी। उनके साथ उनका पुत्र निशांत भी थे।
बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने भी दीये जलाये और लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने पंचायत स्तर पर लोगों के खुशहाल रहने की दुआ की। दिवाली पर इस बार पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी पटना में ही थे। दूसरी ओर तारापुर में पंचायत समिति सदस्य पिंकू मेहता ने अपने ननिहाल में दिवाली मनायी।
दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल व बच्चों संग दिवाली मनायी। उनके साथ उनके समर्थकों ने भी दीपों का त्योहार मनाया। इसका लाइव प्रसारण भी किया गया।