PATNA (MR) : मुंगेर के हवेली खड़गपुर स्थित धार्मिक धरोहर राजरानी बड़ी दुर्गा महारानी के दरबार में मंदिर समिति की ओर से ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के तहत सामाजिक कार्य का 25 वर्ष पूरा होने के रजत जयंती वर्ष पर निर्धन, लाचार, बेबस और दिव्यांगजनों के बीच सम्मान भाव के साथ कंबल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। समिति कार्यकर्ताओं ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश चंद्र सिन्हा के संयोजन और उप कोषाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार केशरी के कुशल संचालन में आयोजित कंबल सम्मान कार्यक्रम में घोड़ाखुर, सितुहार, घोषपुर, कंटिया बाजार, मुलुकटाड़, कदरगंज के निर्धन, बुजुर्ग और जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया।
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बीके स्नेहा दीदी, आरएसएस के अजीत कुमार सिंह, भाजपा नेता शंभू केशरी और चैंबर सचिव नीरज कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर बीके स्नेहा दीदी ने कहा कि नर सेवा और नारायण सेवा के तहत बड़ी दुर्गा मंदिर समिति ने 25 वर्ष के सामाजिक कार्य के तहत कंबल सम्मान कार्यक्रम में वृद्ध, विधवा और आसक्त लोगों का जिस प्रकार सम्मान किया है, वह समाज के लिए अद्वितीय उदाहरण है। भाजपा नेता शंभू केशरी और आरएसएस के अजीत कुमार सिंह ने कहा कि मंदिर समिति का गरीबों के प्रति सम्मान कार्यक्रम समाज में विशिष्ट उदाहरण है।

समिति अध्यक्ष राकेश चंद्र सिन्हा ने कहा कि हमलोगों ने यह संकल्प किया है कि जब नारायण जनों को कंबल की आवश्यकता खत्म नहीं हो जाता, तब तक मंदिर समिति जरूरतमंदों के बीच कंबल सम्मान कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम में युग पुरुष स्वामी विवेकानंद को श्रद्धा सुमन समर्पित कर उन्हे नमन किया गया। इस दौरान स्व. कृष्णा प्रसाद केशरी के पुत्र संतोष केशरी, राजीव रंजन, बॉबी साह, प्रभाकर सिंह, अमित कुमार, सदानंद सिंह, कुंज बिहारी बाजोरिया आदि ने अपना योगदान निभाया।

इस मौके पर उपसचिव अमित कुमार, कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, संजय केशरी, संतोष केशरी, गोपाल प्रसाद गुप्ता, कुंज बिहारी बाजोरिया, रजनीश झा, पुरुषोत्तम पंडित, राजीव नागर, राम खेलावन स्वर्णकार, रौनक सिंघानिया, विवेक केशरी, अंकिता कुमारी, नीतू केशरी, नीला केशरी, बीके लाडली, पूनम कुमारी, ध्रुव केशरी समेत मंदिर समिति के सदस्य और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।
