Bihar Panchayat Chunav 2021 Patna : पटना में बिहार पंचायत चुनाव की पहली वोटिंग 29 सितंबर को, देखें लिस्ट

PATNA (MR) : Bihar Panchayat Chunav 2021 Patna : बिहार में पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Chunav 2021) की डुगडुगी बज गयी है। 

11 चरणों में मतदान कराने की अधिसूचना मंगलवार को जारी की गयी है। इसके साथ ही आचार संहिता जारी हो गयी है। वोटिंग 24 सितंबर से 12 दिसंबर के बीच होगी। लेकिन पटना जिला में पहली वोटिंग दूसरे चरण यानी 29 सितंबर से होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने बिहार पंचायत चुनाव 2021 की अधिसूचना जारी की है।

जारी अधिसूचना पटना में पहले चरण में किसी भी प्रखंड में चुनाव नहीं होगा। दूसरे चरण में पालीगंज में, तीसरे चरण में नौबतपुर और विक्रम प्रखंड में, चौथे चरण में दुल्हिन बाजार और बिहटा प्रखंड में, पांचवें चरण में धनरूआ-खुसरूपुर और संपतचक प्रखंड में, छठे चरण में पुनपुन व मसौढ़ी प्रखंड में, सातवें चरण में फुलवारी शरीफ दनियावां और पटना सदर प्रखंड में, आठवें चरण में बाढ़ व पंडारक में, नौवें चरण में फतुहा और बख्तियारपुर प्रखंड में, दसवें चरण में घोसवरी, अथमलगोला, मोकामा व बेलछी प्रखंड में और 11वें चरण में मनेर व दानापुर में वोटिंग होगी।

बता दें कि बिहार में कुल छह पदों के लिए चुनाव होना है। लगभग ढाई लाख पदों के लिए वोटिंग होगी इसके तहत त्रिस्तरीय पंचायतों में चार पद वार्ड सदस्य, मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला परिषद सदस्य पद शामिल है। वहीं, ग्राम कचहरियों में पंच और सरपंच पद का चुनाव होना है। आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों की वोटिंग ईवीएम और ग्राम कचहरियों की वोटिंग बैलेट पेपर से कराने की तैयारी की है।

ये हैं 11 चरण वोटिंग के

  1. 24 सितंबर 
  2. 29 सितंबर 
  3. 08 अक्टूबर 
  4. 20 अक्टूबर 
  5. 24 अक्टूबर 
  6. 03 नवंबर 
  7. 15 नवंबर 
  8. 24 नवंबर 
  9. 29 नवंबर  
  10. 08 दिसंबर 
  11. 12 दिसंबर 

यह है पटना का वोटिंग शेड्यूल 

  • 24 सितंबर : xxxx
  • 29 सितंबर : पालीगंज 
  • 08 अक्टूबर : नौबतपुर व बिक्रम 
  • 20 अक्टूबर : दुल्हिन बाजार व बिहटा 
  • 24 अक्टूबर : धनरूआ, खुशरूपुर व संपतचक
  • 03 नवंबर :  पुनपुन व मसौढ़ी
  • 15 नवंबर : फुलवारी, दनियावां व पटना सदर 
  • 24 नवंबर : बाढ़ व पंडारक 
  • 29 नवंबर  : फतुहा व बख्तियारपुर 
  • 08 दिसंबर : घोसवरी, अथमलगोला, मोकामा व बेलछी
  • 12 दिसंबर : मनेर व दानापुर 

इन पदों के लिए होंगे चुनाव

  • मुखिया : 8072
  • सरपंच : 8072
  • वार्ड सदस्य : 113307
  • पंच : 113307
  • पंचायत समिति सदस्य : 11104
  • जिला परिषद सदस्य : 1160

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *