Mukhiyajee Reporter | Patna
भदवा महोत्सव के मौके पर गुरुवार को हवेली खड़गपुर के मारवाड़ी टोला स्थित रानी सती दादी मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल छाया रहा। मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने मंगलपाठ के जरिए रानी सती दादी की उपासना की। तड़के से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने चौपाइयों तथा मंगलगान के जरिए दादी का यशोगान किया। दादी के दरबार को बड़े ही आकर्षक अंदाज में सजाया गया था। दादी की ज्योति के लिए श्रृंगार में कलकत्ता से मंगाए गए फूलों का इस्तेमाल हुआ।

कार्यक्रम के दौरान 56 भोग, ज्योति पूजन, थाली पूजन और मंगलपाठ जैसी धार्मिक रस्में विधिवत रूप से संपन्न हुईं। कोलकाता से पधारे मंगलपाठ गायक सीमा भार्गव और शुभम डमरू ने मंगलपाठ के दौरान माहौल को अलग ही आनंद से भर दिया, वहीं सत्यम शर्मा और रिशु ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ‘दादी जी का मनमोहिनी श्रृंगार जो रोज करोगे, मेरी दादी की कृपा से मौज करोगे’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होते नजर आए। मंगलपाठ और भजन संध्या के समापन पर महाआरती की गयी, जिसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
इस आयोजन में मारवाड़ी समाज के सचिव रौनक सिंघानिया समेत राम सिंघानिया, संजय टिबड़ेवाल, भरत सिंघानियां, विनय टिबड़ेवाल, त्रिभुवन सिंघानिया, बिपिन टिबड़ेवाल, सुरेश बाजोरिया, मुरारी बाजोरिया, किशोर अग्रवाल, दिनेश बाजोरिया, सुभाष पोद्दार, राजेश टिबड़ेवाल, रवि टिबड़ेवाल, राजेश पोद्दार, आशु पोद्दार, आशु टिबड़ेवाल, शालिनी टिबड़ेवाल, मीरा पोद्दार, श्रुति पोद्दार, कुसुम सिंघानिया, बिंदु देवी, कुसुम टिबड़ेवाल, शोभा टिबड़ेवाल, नेहा टिबड़ेवा, ममता बाजोरिया, संगीता टिबड़ेवाल, पूजा बाजोरिया, कल्याणी बाजोरिया, सोनी सिंघानिया, रजनी टिबड़ेवाल, सोनम सिंघानियां, प्रियंका केशरी, दीपा केशरी, खुशी, निधि, शालू और हेमा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।






