बिहार से हज पर जाने वालों के लिए आ गयी डेट, साथ में पढ़िए पटना के नन्हें रोजेदारों को

Mukhiyajee Reporter | Patna
बिहार से हज पर जाने वाले अकीदतमंदों व मुस्लिम समाज के लिए बड़ी खबर। Bihar State Hajj कमिटी का आया बड़ा फैसला। बिहार से हज यात्रा की शुरुआत 18 अप्रैल से होने जा रही है। इस वर्ष राज्यभर से कुल 2556 हज यात्री पवित्र यात्रा पर रवाना होंगे। इनमें 1466 पुरुष और 1090 महिलाएं शामिल हैं। हज यात्रियों का जत्था देश के विभिन्न हवाई अड्डों से मदीना और जेद्दाह के लिए उड़ान भरेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले चरण की यात्रा 18 अप्रैल से 4 मई तक मदीना के लिए निर्धारित है, जबकि दूसरे चरण में 5 से 19 मई तक हज यात्री जेद्दाह के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा को सुचारू बनाने के लिए राज्य सरकार और हज समिति द्वारा विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो पटना जिले से सर्वाधिक 333 हज यात्री चयनित हुए हैं, जिनमें 185 पुरुष और 148 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा अररिया से 190, कटिहार से 185, गया से 181 और पूर्णिया से 164 यात्रियों का चयन किया गया है।

हज यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गयी है। यात्रियों की देखभाल और मार्गदर्शन के लिए कुल 17 स्टेट हज इंस्पेक्टर भी तैनात किए जाएंगे। समिति का दावा है कि पटना, अररिया, कटिहार और पूर्णिया जैसे जिलों से आने वाले यात्रियों को हवाई अड्डों तक पहुंचने और यात्रा प्रारंभ करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। हज यात्रा को लेकर चयनित यात्रियों में उत्साह का माहौल है। पवित्र स्थल की यात्रा को लेकर लोग अंतिम तैयारियों में जुट गए हैं और प्रशासन भी पूरी व्यवस्था को सुचारू बनाने में लगा हुआ है।

कुल हज यात्री (बिहार) : 2556
पुरुष : 1466
महिलाएं : 1090
जिलावार प्रमुख यात्री संख्या
पटना : 333 (185 पुरुष + 148 महिला)
अररिया : 190
कटिहार : 185
गया : 181
पूर्णिया : 164
शिवहर : 2
मधेपुरा : 6
अरवल : 7
शेखपुरा : 9
अंतरराष्ट्रीय उड़ान शहर
दिल्ली : 1383 यात्री
कोलकाता : 726 यात्री (मदीना)
मुंबई : 314 यात्री
लखनऊ : 81 यात्री
नागपुर : 1 यात्री
हैदराबाद : 26 यात्री
बेंगलुरु : 14 यात्री
अहमदाबाद : 11 यात्री
यात्रा सहायता : 17 स्टेट हज इंस्पेक्टर तैनात

Ramadan 2026 : पहला रोजा और ये नन्हें रोजेदार, सेहरी-इफ्तार के वक्त भावुक हो जाते हैं परिवार वाले… फुलवारी शरीफ से अजीत की रिपोर्ट

Ramadan 2026 : अकीदत और एहतराम के साथ रखा गया रमजान का पहला रोजा, बच्चों में दिखा उत्साह; बैतुल माह को मजबूत करने की इमारत-ए-शरिया ने की अपील…