बिहार चुनाव आयोग की सोशल मीडिया टीम को राष्ट्रीय सम्मान, SIR से Election तक में निभायी महती जिम्मेदारी

Mukhiyajee । Patna
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की सोशल मीडिया टीम को ‘बेस्ट चीफ इलेक्टोरल ऑफिस सोशल मीडिया टीम’ श्रेणी के प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामित किया है। इस सम्मान के लिए बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सोशल मीडिया नोडलबिहार चुनाव आयोग की सोशल मीडिया टीम को राष्ट्रीय सम्मान, SIR से Election तक में निभायी महती जिम्मेदारी अधिकारी कपिल शर्मा को चयनित किया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से चुनावी सूचनाओं के प्रभावी प्रबंधन, फेक न्यूज के त्वरित एवं तथ्यात्मक खंडन तथा मतदाता-केंद्रित डिजिटल रणनीति के सफल क्रियान्वयन में उनकी भूमिका को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।

नोडल अधिकारी कपिल शर्मा के नेतृत्व और समन्वय में चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर की सोशल मीडिया टीम ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), बिहार विधानसभा आम निर्वाचन (Bihar Assembly Election 2026) तथा अन्य निर्वाचन गतिविधियों के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का काफी जिम्मेदारी और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया। टीम की ओर से मतदाताओं एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स तक सही, प्रामाणिक और समयबद्ध सूचनाएं प्रभावी ढंग से पहुंचायी गयी। इस दौरान सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक और फर्जी सूचनाओं की पहचान कर उनका त्वरित, सुनियोजित एवं तथ्यपरक खंडन किया गया, जिससे अफवाहों पर नियंत्रण रखते हुए मतदाताओं में जागरूकता और विश्वास बनाए रखा गया।

बहरहाल, सोशल मीडिया नोडल अधिकारी के रूप में कपिल शर्मा के मार्गदर्शन में बिहार की टीम ने सोशल मीडिया को केवल सूचना प्रसार तक सीमित न रखकर डिजिटल लोकतंत्र, पारदर्शिता और मतदाता सहभागिता को सुदृढ़ करने के प्रभावी माध्यम के रूप में स्थापित किया। यह उपलब्धि चुनावी सोशल मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर एक अनुकरणीय मॉडल के रूप में प्रस्तुत करती है।