MADHUBNI (MR) : चोरों के निशाने पर मधुबनी के मुखिया लाल मोहन झा आ गए। मंगलवार की रात (23-24 फरवरी की रात) में चोरों ने उनके घर को खंगाल लिया। लाखों की संपत्ति ले उड़े। घटना झंझारपुर अनुमंडल अंतर्गत भैरवस्थान थाना क्षेत्र की है। एक सप्ताह के दौरान यह दूसरी बड़ी चोरी की घटना हुई है। लाल मोहन झा उर्फ पुनील झा कोठिया पंचायत के मुखिया हैं। दो कमरों का ताला तोड़ कर घटना को अंजाम दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार, चोर घर के बगीचे की ओर से चहारदीवारी फांदकर आंगन में घुसे थे। उसी कमरे को निशाना बनाया, जिसमें सोने के गहने रखे थे। चोरों ने पहले कमरे का ताला तोड़ा। फिर आलमारी को तोड़कर उसमें रखे 60 हजार नकद की चोरी कर ली। सूत्रों के अनुसार, मुखिया की पुत्री के गले की चेन, दो अंगूठी को भी चोर ले गए। कपड़े एवं अन्य सामान से भरे दो ब्रीफकेस की भी हुई चोरी। मुखिया पुत्र के स्कूली सर्टिफिकेट भी उठा कर ले गए।

जब बुधवार की सुबह मुखिया की पत्नी अपने रूम से बाहर निकलीं तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। सामान बिखरे पड़े हैं। उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। मुखिया लालमोहन झा कमरे के अंदर गए तो समझते देर नहीं लगी। उन्होंने इसकी सूचना भैरवस्थान पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। मुखिया के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बता दें कि इससे पूर्व 18 फरवरी की रात नरुआर गांव के एक सुनसान घर में चोरों ने करीब साढ़े चार लाख की संपत्ति की चोरी कर ली थी। यह घर सुनसान था और गृहस्वामी जगदानन्द झा किसी शादी समारोह में बाहर गए हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here