Mukhiyajee Reporter । Patna
पटना के दक्षिणी रामकृष्ण नगर अंतर्गत उदयनी गांव में अवस्थित एसएसपी वर्ल्ड स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य कपिलदेव प्रसाद यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद् ललित कुमार प्रभाकर एवं डॉ डीके सिन्हा उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कपिलदेव प्रसाद यादव ने कहा कि जीवन में लक्ष्य का सही चयन कर उसके प्रति समर्पण और ईमानदारी से कार्य करने पर सफलता अवश्य मिलती है।

उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी सक्रिय रहने की सलाह दी। शिक्षाविद् निरोज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को करियर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी। ललित कुमार प्रभाकर ने व्यवहारिक ज्ञान को शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बताया, जबकि डॉ डीके सिन्हा ने विद्यार्थियों को संस्कारों को बनाए रखने की सीख दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य आरके शर्मा ने की। उद्घाटन के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘हर-हर शंभू’, ‘छोड़ा बिहार के बाल’, ‘ताल से ताल मिला’, ‘मेघा यशोदा’, ‘राम आएंगे’ तथा होली गीतों पर प्रस्तुत नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं।

मोबाइल फोन विषयक नाटक ने भी दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया। मंच संचालन काजल एवं प्रतीक ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रीति रानी ने किया। कार्यक्रम की सफलता में राहुल कुमार, निखिल कुमार, रामनाथ पांडे, आलोक कुमार, सूरज कुमार, अभय सर, जूही देवी, प्रिया देवी, रौली शर्मा, सरगम कुमारी, अनामिका कुमारी, कुसुम देवी, किरण देवी, मुस्कान कुमारी सहित अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।




