Bihar Board Matric Result 2026 : बेटियां होती ही ऐसी हैं, पुष्पांजलि-सबरीन बनीं टॉपर्स

Mukhiyajee Reporter | Patna

बिहार में मैट्रिक की परीक्षा में जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी एवं वैशाली के उच्च माध्यमिक विद्यालय छौड़ाही की सबरीन परवीन संयुक्त रूप से स्टेट टॉपर बनी हैं। दोनों को 98.4% अंक मिले हैं। पुष्पांजलि बांका तो सबरीन वैशाली की रहने वाली हैं। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मैट्रिक का परीक्षाफल आज रविवार को जारी किया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा में 81.79% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्णता हासिल करने में छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। इस साल कुल 12,35,743 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 6,34,353 छात्राएं और 6,01,390 छात्र हैं। टॉप टेन में 139 छात्र-छात्राओं ने जगह बनायी है।

राज्य स्तर पर परीक्षा में दूसरा स्थान बेगूसराय के राजकीयकृत हाई स्कूल बनबारीपुर की निधि सुलताना ने 97.8% अंक हासिल कर बनाया है। तीसरे स्थान को बेगूसराय के बीएसएस हाई स्कूल रजवाड़ा के ओम कुमार एवं यूसीसी माध्यमिक विद्यालय खरहाना की अनुपमा कुमारी ने 97.6% अंक हासिल कर प्राप्त किया है। चौथे स्थान पर बांका के मदिता विद्यार्थी हाई स्कूल भारतशिला के अनुभव कुमार, पूर्णिया के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बैरिया गौरियार रूपौली के अंश राज एवं समस्तीपुर के जेपीएन हाई स्कूल नरहन की ज्योति कुमार 97.4% अंक हासिल कर आए हैं। इसी तरह, बेगूसराय के राजकीयकृत हाई स्कूल बनवारीपुर की प्रेरणा कुमारी, बेगूसराय के ही बीपी हाई स्कूल के अवनीश कुमार, भोजपुर के आरडीएम हाई स्कूल गड़हनी की नासरिन परवीन, कैमूर के एसएस हाई स्कूल हट्टा के विकास कुमार गुप्ता एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय सौहथ के रुपेश कुमार ने 97.2% अंक लाकर पांचवां स्थान हासिल किया है।

97% अंक लाकर अररिया के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पलासी के सुमित कुमार यादव, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरिया की रितु कुमारी, औरंगाबाद के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रामनगर नवीनगर के रोहित कुमार चौधरी, औरंगाबाद के ही हाई स्कूल बारुण के कुनाल किशोर, बांका के एएसएस प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल खरहरा की आयशा खातुन, बांका के ही हाई स्कूल खेसर के शुभम कुमार, गया के हाई स्कूल अमरौत के संगम कुमार, जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय के अभिनव कुमार, मधेपुरा के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर के नवरत्न कुमार, समस्तीपुर के आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कंचा विद्यापति की मौसम कुमारी, समस्तीपुर के ही मिल्लत एकेडमी के शमशिर अख्तर, शेखपुरा के राज राजेश्वरी हाई स्कूल बरबीघा के प्रिंस कुमार एवं आदित्य कुमार, सुपौल के खुबलाल उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रामविशनपुर के राजदीप कुमार, वैशाली के आरके हाई स्कूल युसुफपुर के रौशन कुमार तथा उत्क्रमित हाई स्कूल हसनसराय के बाबर अली छठे स्थान पर रहे।

96.8% अंक लाकर बांका के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अहिरो की राखी कुमारी, बांका के ही उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अमजोरा के आशीष कुमार, बेगूसराय के आर एसएएस हाई स्कूल बलिया की शमा परवीन, बेगूसराय के ही राजकीयकृत हाई स्कूल बनबारीपुर के अभिषेक कुमार, भागलपुर के श्री संत हाई स्कूल घोघा की अंशु प्रिया, भागलपुर के ही उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पंचरुखी शाहकुंड के अंकुश कुमार, भोजपुर के एनपी हाई स्कूल सिकरौल के शुभम कुमार, बक्सर के उच्च माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर की इशा कुमारी, गया के अशोक हाई स्कूल परैया के शुभम राज दांगी, लखीसराय के केआरके हाई स्कूल के निरंजन कुमार, मधुबनी के जेएन हाई स्कूल बाबूबरही की शांभवी प्रिया, मधुबनी के ही हाई स्कूल महत्था लदनिया के अमित राज, नवादा के प्रोजेक्ट एमपीएस गर्ल्स इंटर स्कूल हिसुआ की सलोनी कुमारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय पुंथर के मनीश कुमार, नवादा के ही उत्क्रमित हाई स्कूल एमभी मोरमा रोह के ललन सिंह यादव, सारण के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चोरौआ बेन्दौली बनियापुर के अमित कुमार राय, शेखपुरा के नवउत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रामराजपुर के संजीत कुमार, सिवान के जनता हाई स्कूल मुसेपुर की श्रृष्टि सिंह, उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिहंश पूर्वी के अंकित कुमार यादव, उत्क्रमित हाई स्कूल हसनसराय के मो. तौहीद, पश्चिम चंपारण के संत टेरेसा गर्ल्स हाई स्कूल बेतिया की माही कुमारी शर्मा, पश्चिम चंपारण के के. आर. हाई स्कूल बेतिया की शिवांगी कुमारी एवं पश्चिम चंपारण के ही केपीपी गर्ल्स हाई स्कूल पुजाहन पतजिरवा की सुनिता कुमारी ने सातवां स्थान हासिल किया है।

96.6, % अंक हासिल कर अरवल के एफएएम हाई स्कूल पखारपुर की सुप्रिया कुमारी, औरंगाबाद के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रामनगर नवीनगर की रिया सिंह, औरंगाबाद के हाई स्कूल जोगिया कंस के अमन कुमार, औरंगाबाद के ही हाई स्कूल डुमरी के अक्ष कुमार, बांका के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परघरी लकरा रजौन के आनंद कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय शोकहारा की मुस्कान कुमारी, भोजपुर के नवउत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय तरारी भोजपुर पीरो के सुमित कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय कतारिया के शिवशक्ति कुमार, भोजपुर के हाई स्कूल बिहियां के रौशन कुमार, बक्सर के एस गणपति चकानी हाई स्कूल हाथिलपुर की लक्ष्मी कुमारी, बक्सर के ही एसएस गर्ल्स हाई स्कूल की मुस्कान कुमारी, पूर्वी चंपारण के सोमेश्वर हाई स्कूल अरेराज के छोटू कुमार, पूर्वी चंपारण के उत्क्रमित हाई स्कूल सिसवा बाजार के दिलखुश कुमार, गया के एसवी विद्यामंदिर स्कूल गुरारु की रिमा कुमारी, गया के अशोक हाई स्कूल परैया की गुड़िया कुमारी, गया के ही हाई स्कूल बोध गया के आदित्य कुमार, जमुई के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गुगलडीह बरहट के शुभम कुमार तांती, रोहतास के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिकरैया सासाराम की खुशी कुमारी, रोहतास के ही एके जैन हाई स्कूल डरिहट के नीरज कुमार, समस्तीपुर के गर्ल्स हाई स्कूल दलसिंहसराय की सायना परवीन, सारण के गांधी हाई स्कूल छपरा की सताक्षी मित्तल, सारण के बरेजा हाई स्कूल बरेजा के मनीश कुमार यादव, शेखपुरा के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कपासी की अमृता सिंह, शेखपुरा के राजराजेश्वर हाई स्कूल बरबीघा के रोहित कुमार एवं मोहित कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय मानिकचौक पश्चिम के पवन कुमार तथा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय करछोलिया के पवन कुमार आठवें स्थान पर रहे।