गणतंत्र दिवस 2026 : बीजेपी विधान पार्षद जीवन कुमार ने कहा- बेटियों के बीच तिरंगा फहराना गर्व की बात

Mukhiyajee Report | Patna
बीजेपी के विधान पार्षद जीवन कुमार ने आरा के ऐतिहासिक अमीरचंद बालिका +2 विद्यालय में आज सोमवार को झंडोत्तोलन करते हुए कहा कि शिक्षा के इस मंदिर में बेटियों के बीच तिरंगा फहराना हमारे लिए गर्व की बात और सौभाग्य की बात है। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उन्होंने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। छात्राओं, शिक्षिकाओं और विद्यालय परिवार के बीच राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। बच्चों ने कई देशभक्ति गीतों को पेश कर खूब वाहवाही बटोरी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधान पार्षद जीवन कुमार ने कहा कि शिक्षा के बिना हमलोग एक कदम आगे नहीं बढ़ सकते हैं। अब बेटियों का जमाना है। वे हर क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं, आगे बढ़ रही हैं। शिक्षा के इस मंदिर में आकर हम गौरवान्वित कर रहे हैं। बेटियों के बीच तिरंगा फहराना उनके लिए गर्व और सौभाग्य का क्षण है। उन्होंने कहा कि शिक्षित और आत्मनिर्भर बेटियां ही सशक्त भारत की असली नींव हैं। जब बेटियां आगे बढ़ेंगी, तभी समाज और राष्ट्र मजबूत होगा।

विधान पार्षद जीवन कुमार ने छात्राओं से संविधान के मूल्यों को जीवन में उतारने और देश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अंत में उन्होंने देश-प्रदेश समेत भोजपुर के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें समानता, अधिकार और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इसके पहले उन्होंने अपने फर्म में ‘कात्यायनी टोयोटा’ में झंडोत्तोलन कर सबों को शुभकामनाएं दी।