NDA का संकल्प: 10 बिंदुओं में समझें घोषणा पत्र को, सम्राट चौधरी बोले- मिलेगी एक करोड़ नौकरी

Rajesh Thakur / Patna : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की ओर से 31 अक्टूबर को घोषणापत्र जारी किया गया। पटना के होटल मौर्या में आयोजित कार्यक्रम में इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री सह हम पार्टी के संस्थापक जीतनराम मांझी, केंद्रीय मंत्री सह लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे। बाद में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूरे मेनिफेस्टो की जानकारी मीडिया को दी।

इसमें बताया गया कि एनडीए की ओर से सरकार बनने पर बिहार में 1 करोड़ नौकरी दी जाएगी। साथ ही महिलाओं को 2 लाख तक की मदद दी जाएगी। इसके अलावा 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरह, गरीबों के लिए KG से PG तक मुफ्त शिक्षा का भी वादा किया गया है। मां जानकी के मंदिर को अगले 5 सालों में पूरा किया जाएगा। सीतापुरम के नाम से इस इलाके को विकसित किया जाएगा। आनेवाले समय में बिहार के अन्य 4 शहरों में मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि एनडीए का संकल्प बिहार के किसानों के लिए सौगात, युवाओं के लिए अपार अवसर, महिलाओं को बराबरी हिस्सेदारी, एक्सप्रेस-वे की रफ्तार, जिले-जिले में औद्योगिक उड़ान, ईबीसी वर्ग को विशेष सौगात देगा। बिहार अब देश के अव्वल राज्यों में शामिल होने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल रफ्तार से आगे बढ़ने जा रहा है।

10 ग्राफिक्स में समझें संकल्प को