Ajeet Kumar | Patna
पटना के फुलवारी शरीफ में ‘दी हब’ लाइफ स्टाइल स्टोर का गुरुवार को भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के साथ ही बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंचे और नए स्टोर को लेकर उत्साह देखा गया। स्टोर के संचालक नीरज कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में बाजार में प्रतिस्पर्धा का दौर है और ग्राहकों के पास कई ब्रांड व विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में ‘दी हब’ का उद्देश्य कम कीमत में बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यहां मात्र 99 रुपये से आकर्षक और अच्छी गुणवत्ता का कलेक्शन शुरू किया गया है, ताकि हर वर्ग के लोग आसानी से खरीदारी कर सकें। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर भी शुरू किए गए हैं, जिनका लाभ लोग उठा रहे हैं।

नीरज कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले ‘दी हब’ की शुरुआत की गयी थी और यह अब तक का 10वां स्टोर है। फुलवारी शरीफ में खुला यह स्टोर बिहार का चौथा स्टोर है। इसकी शुरुआत सबसे पहले कटिहार जिले से हुई थी, इसके बाद समस्तीपुर और भभुआ में स्टोर खोले गए। अब राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में इसका विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के अंत तक 25 स्टोर खोलने का लक्ष्य रखा गया है। उनका दावा है कि इतनी कम कीमत में बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद अन्य किसी स्टोर में उपलब्ध नहीं हैं।


Ramadan 2026 : बैतुल माह को मजबूत करने की इमारत-ए-शरिया ने की अपील… एक क्लिक पर पढ़ें खबर 👇
👇 क्लिक कर इसे भी पढ़ें….👇




