Muzaffarpur (MR) : साल के जाते-जाते कुढ़नी प्रखंड में बड़ा उलटफेर हो गया। प्रमुख की कुर्सी से निलोफर यास्मिन का पत्ता साफ हो गया। प्रखंड कार्यालय में चाक-चौबंद के बीच प्रखंड प्रमुख का चुनाव हुआ। इस कुर्सी पर कामिनी देवी ने कब्जा जमाया। पूर्व प्रखंड प्रमुख निलोफर काे महज 13 वोट से ही संतोष करना पड़ा, जबकि कुल 51 में से 35 वोट कामिनी देवी काे मिले, जबकि पूर्व प्रमुख 13 मत मिले। वहीं दाे मत कैंसिल हाे गए। एक महिला पंचायत समिति सदस्य देर से आई, जिससे वह वोट नहीं दे सकी।

चुनाव प्रक्रिया एसडीओ पश्चिमी अनिल दास और एडीएम सह प्रेक्षक ओम प्रकाश की देख-रेख में हुई। पूर्व प्रमुख निलोफर यास्मिन और पंचायत समिति सदस्य कामिनी देवी ने अपने-अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन किया। उसके बाद वाेटिंग प्रक्रिया हुई। सदन में 51 सदस्यों में एक महिला सदस्य दिन के 12 बजे के बाद पहुंची, जिन्हें वाेटिंग के लिए सदन में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उसके बाद चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न होने के बाद दोनों अधिकारियों और सदन में बैठे सदस्यों के सामने गिनती शुरू की गई। मत गिनती में कामिनी देवी के विजयी हाेने पर दोनों अधिकारियों ने प्रमुख का प्रमाण पत्र दिया।

पहली बार कामिनी देवी चुनाव जीतकर पंचायत समिति सदस्य बनी थीं। और वह पहली बार प्रमुख की कुर्सी पर पहुंची हैं। उन्हें इस जीत पर लोगों ने बधाई दी। मौके पर कार्यकारी प्रखंड प्रमुख उषा सिंह, रामसेवक राय, रामप्रवेश कुमार, शिवशंकर राय, पंसस अखिलेश तिवारी, राजीव कुमार, पंसस योगेन्द्र कुमार, ललन राम, डाॅली कुमार समेत अनेक लोग मौजूद थे। बता दें कि पटना हाई कोर्ट के आदेश पर निर्वाचन आयोग ने चुनाव की डेट फाइनल की थी। निलोफर की कुर्सी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी थी। अविश्वास प्रस्ताव में उनकी कुर्सी गिर गयी थी।

Previous articleBIG Breaking : बिहार में दर्जनों IAS-IPS के तबादले, बदल गए कई DM-SP
Next articleजीविका दीदियों का होगा बीमा, अस्पतालों में कैंटीन की भी जिम्मेवारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here