PATNA (MR) : शीतलहर की चपेट में Bihar आ गया है। राजधानी PATNA समेत तमाम जिलों में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। खासकर नेपाल बॉर्डर से सटे बिहार के जिलों में तो लोग घरों में कैद रहने को विवश हैं। भीषण ठंड से पशु-पक्षी तक परेशान हैं। पर्वतीय इलाकों से आ रही उत्तर पश्चिमी हवा के प्रवाह से मैदानी इलाकों में कंपकंपी की स्थिति है। 

भारी ठंड की वजह से बिहार के 12 जिलों में शीत दिवस का अलर्ट जारी कर दिया गया है। भागलपुर समेत नेपाल से सटे जिलों यथा पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार आदि जिलों में घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है, जबकि पटना, गया, फारबिसगंज और सुपौल में आंशिक कोहरे लग रहे हैं। 

पटना में सोमवार से हवा की रफ्तार लगभग 15 किमी प्रतिघंटे की रही, जिस वजह से गणतंत्र दिवस की शाम से लेकर अगले दिन यानी बुधवार को भी ठंड का सितम देखा गया। शाम ढलते ही सड़कें खाली होने लगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सुपौल, गया और दरभंगा में शीत दिवस घोषित कर दिया गया। बर्फीली हवा के प्रवाह की वजह से राज्य के अन्य नौ जिलों में भी यही स्थिति बनी हुई है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना समेत सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय और नवादा में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है। इस वजह से इन इलाकों में कड़ाके की ठंड है। बुधवार को बिहार में डेहरी सबसे ठंडा जिला रहा। डेहरी का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 24 घंटे भी इन इलाकों में यही स्थिति रहने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा के अनुसार, शुक्रवार से ठंड की स्थिति में सुधार होगा।

Previous articleRepublic Day 2021 : ग्रीन हेरिटेज सोसायटी की महिलाओं ने झुमाया, बच्चों ने भी मन मोहा
Next articleAtal Samman : अटल सम्मान से नवाजे गए लोगों को मनोज तिवारी ने दिल्ली में अपने घर पर किया सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here