Union Budget 2021 : पेट्रोल- डीजल महंगे तो सोना-चांदी होंगे सस्ते; जानें बजट के 10 प्रमुख बिंदुओं में किसे-क्या मिला

PATNA / DELHI (MR) : :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने लगातार तीसरी बार बजट पेश किया। इसमें सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। सरकार ने पेट्रोल पर 2.5 रुपए और डीजल पर 4 रुपए एग्री सेस का प्रस्ताव रखा है। इससे पेट्रेाल और डीजल महंगे होंगे। हालांकि, कहा जा रहा है कि इससे आमलोगों की पॉकेट पर इसका असर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही मोबाइल फोन और चार्जर भी महंगे होंगे। दूसरी ओर, बजट में सोना व चांदी से कस्टम ड्यूटी कम की गई है। इससे सोने-चांदी के सस्ता होने की उम्मीद है। संसद में बजट पेश होने से पहले केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें उसे मंजूरी मिली। इसके बाद टैबलेट के जरिए वित्त मंत्री बजट पेश कर रही हैं। यह देश का पहला पेपरलेस बजट है।

  1. इंश्योरेंस सेक्टर में FDI की लिमिट 49% से बढ़ाकर 74% कर दी गई है।
  2. सरकार ने इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया, न ही कोई छूट दी है।
  3. किफायती घर खरीदने वालों को ब्याज में 1.5 लाख रुपए की एक्स्ट्रा छूट। समय एक साल बढ़ाकर मार्च 2022 तक किया गया।
  4. 75 साल से ज्यादा उम्र वाले पेंशनर्स को इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने से छूट।
  5. अभी टैक्स रिअसेसमेंट 6 साल और गंभीर मामलों में 10 साल बाद भी केस खोले जा सकते थे। लेकिन अब इसे घटाकर 3 साल किया गया।
  6. सरकार ने पेट्रोल पर 2.5 रुपए और डीजल पर 4 रुपए एग्री सेस का प्रस्ताव रखा है। इससे पेट्रेाल और डीजल महंगे होंगे।
  7. बजट में सोना व चांदी से कस्टम ड्यूटी कम की गई है। इससे सोने-चांदी के सस्ता होने की उम्मीद है।
  8. अगर अभी टर्नओवर 1 करोड़ से ज्यादा हो जाता है तो टैक्स ऑडिट कराना होता है। 95% डिजिटल ट्रांजैक्शन करने वालों के लिए यह छूट बढ़ाकर पिछली बार 5 करोड़ टर्नओवर की गई थी। इसे बढ़ाकर अब 10 करोड़ किया जा रहा है।
  9. होम लोन पर ब्याज में 1.5 लाख रुपए की कटौती का प्रावधान था। अब किफायती घर के लिए ब्याज में 1.5 लाख रुपए की एक्स्ट्रा छूट 31 मार्च 2022 तक मिलेगी।
  10. कोरोना वैक्सीन पर 2021-22 में 35,000 करोड़ खर्च किए जाएंगे। जरूरत पड़ी तो और ज्यादा फंड दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *