PATNA (MR) : बिहार में पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Chunav 2021) की डुगडुगी इसी माह बजने वाली है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। इस पर बिहार कैबिनेट (Bihar Cabinet) की मुहर भी लग गयी है। 

बिहार में 11 चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। सरकार ने अनुमति दे दी है। 24 अगस्त को इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। चुनाव संबंधित अधिसूचना जारी करने का विस्तृत कार्यक्रम भी तैयार हो गया है। 24 सितंबर से 12 दिसंबर के बीच मतदान होंगे। छह पदों को लेकर करीब 2.50 लाख पदों के लिए वोट डाले जाएंगे।

बता दें कि कुल छह पदों के लिए चुनाव होना है। इसके तहत त्रिस्तरीय पंचायतों में चार पद वार्ड सदस्य, मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला परिषद सदस्य पद शामिल है। वहीं, ग्राम कचहरियों में पंच और सरपंच पद का चुनाव होना है। आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों की वोटिंग ईवीएम और ग्राम कचहरियों की वोटिंग बैलेट पेपर से कराने की तैयारी की है।

ये हैं 11 चरण वोटिंग के

  1. 24 सितंबर 
  2. 29 सितंबर 
  3. 08 अक्टूबर 
  4. 20 अक्टूबर 
  5. 24 अक्टूबर 
  6. 03 नवंबर 
  7. 15 नवंबर 
  8. 24 नवंबर 
  9. 29 नवंबर  
  10. 08 दिसंबर 
  11. 12 दिसंबर 

इन पदों के लिए होंगे चुनाव

  • आठ हजार मुखिया
  • आठ हजार सरपंच
  • एक लाख 12 हजार वार्ड सदस्य
  • एक लाख 12 हजार कचहरी पंच
  • पंचायत समिति सदस्य के 11 हजार पद
  • जिला परिषद सदस्य के 1100 पद
Previous articleBihar Panchayat Chunav 2021 : बिहार पंचायत चुनाव की डेट लीक होने से सरकारी महकमे में हड़कंप, विभागीय जांच शुरू
Next articleBihar Panchayat Chunav 2021 Patna : पटना में बिहार पंचायत चुनाव की पहली वोटिंग 29 सितंबर को, देखें लिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here