PATNA (MR) : बिहार में पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Chunav 2021) की डुगडुगी इसी माह बजने वाली है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। आयोग ने 10 चरणों में पंचायत चुनाव कराने को लेकर कमर कस ली है। सरकार की औपचारिक अनुमति मिलते ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। जारी पत्र के अनुसार इसी माह 20 अगस्त को पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी करने की तैयारी की गयी है।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में त्रिस्तरीय पंचायत-ग्राम कचहरी के आम चुनाव संबंधित अधिसूचना जारी करने का विस्तृत कार्यक्रम भेजकर अनुमति मांगी है। छह पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। इसे लेकर करीब 2.50 लाख करीब पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। त्रिस्तरीय पंचायत व ग्राम कचहरी के विभिन्न पदों के लिए 10 चरणों में चुनाव कराए जाने हैं। 

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि आयोग की अनुशंसा के अनुरूप पंचायत निकायों ग्राम कचहरी के निर्वाचन हेतु अधिसूचना निर्गत कर राज्य निर्वाचन आयोग को 20 अगस्त को निश्चित रूप से उपलब्ध कराएं। आयोग ने यह भी कहा है कि कोरोना वायरस के कारण सूबे में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं कराया जा सका है। विघटित पंचायतों के स्थान पर परामर्शी समिति का गठन किया गया है जो दो जून से प्रभावी है।

बता दें कि कुल छह पदों के लिए चुनाव होना है। इसके तहत त्रिस्तरीय पंचायतों में चार पद वार्ड सदस्य, मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला परिषद सदस्य पद शामिल है। वहीं, ग्राम कचहरियों में पंच और सरपंच पद का चुनाव होना है। आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों की वोटिंग ईवीएम और ग्राम कचहरियों की वोटिंग बैलेट पेपर से कराने की तैयारी की है।

ये हैं 10 चरण वोटिंग के

  1. 20 सितंबर 
  2. 24 सितंबर 
  3. चार अक्टूबर 
  4. आठ अक्टूबर 
  5. 18 अक्टूबर 
  6. 22 अक्टूबर 
  7. 31 अक्टूबर 
  8. सात नवंबर 
  9. 15 नवंबर  
  10. 25 नवंबर  

इन पदों के लिए होंगे चुनाव

  • आठ हजार मुखिया
  • आठ हजार सरपंच
  • एक लाख 12 हजार वार्ड सदस्य
  • एक लाख 12 हजार कचहरी पंच
  • पंचायत समिति सदस्य के 11 हजार पद
  • जिला परिषद सदस्य के 1100 पद
  • जून तक प्रभावी है परामर्शी समिति
Previous articleMukhiya Chunav Bihar : बिहार के गया में पंचायत चुनाव-2021 की तैयारी तेज, 10 चरणों में चुने जाएंगे मुखियाजी
Next articleBihar Panchayat Chunav 2021 : बिहार पंचायत चुनाव की डेट लीक होने से सरकारी महकमे में हड़कंप, विभागीय जांच शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here